X Close
X
8299323179

#HBDayAmitShah: कुछ इस अंदाज़ में दी पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई


Lucknow:

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। बता दें कि शाह आज 55 साल के हो गए हैं। भाजपा ने अपनी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपने लोकप्रिय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। वहीं पार्टी ने लिखा, ‘भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने वाले, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और कुशल संगठनकर्ता भारत के यशस्वी गृह मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’

ये भी पढ़े: ‘सुन लो पड़ोसी मैंने जो एक बार ठान लिया, उसे करके ही रहता हूं’- मोदी

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बतौर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए उन्हें कर्मठ, अनुभवी और कुशल संगठनकर्ता बताया है। वहीं मोदी ने कहा कि अमित शाह भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: #विधानसभा चुनाव: बॉलीवुड से लेकर गली मुहल्लों तक, हर जगह हुए रिकॉर्ड मतदान, देखें तस्वीरें

14 साल की उम्र में आरएसएस से नाता-

22 अक्‍टूबर, 1964 को जन्में अमितभाई अनिल चंद्र शाह महज 14 साल की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और उसके बाद उन्‍होंने लंबी सफल सियासी यात्रा की। इसी अगस्‍त में बीजेपी पार्टी अध्‍यक्ष के रूप में 4 साल पूरे कर लिए हैं। 2014 के आम चुनावों में भाजपा के जबर्दस्‍त कामयाबी हासिल करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। इसके चलते मोदी ने उनको ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब से नवाजा था। वहीं पिछले अगस्‍त में वह पहली बार राज्‍यसभा सदस्‍य बने हैं, इसके बाद साल 2019 लोकसभा चुनाव में अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से पहली बार सांसद बनें।

ये भी पढ़े: प्रज्ञा ठाकुर फिर से सुर्खियों में, इसबार महात्मा गांधी को बताया ‘राष्ट्रपुत्र’

बीजेपी के चाणक्य से क्यों जाना जाता है-

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी का चाणक्य कहा जाता है। वर्तमान में अमित शाह ने महाराष्ट्र और गुजरात में खुद प्रचार की कमान संभाली और दोनों राज्यों में कई रैलियों को संबोधित किया। राजनीतिक विश्‍लेषक मानते हैं कि उनके नेतृत्‍व में पार्टी अपने ‘सुनहरे दौर’ में पहुंची है लेकिन खुद शाह ऐसा नहीं मानते। वहीं उनका कहना है कि पार्टी का अभी श्रेष्‍ठतम दौर आना शेष है। वह इसी लक्ष्‍य के साथ कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक भाजपा का परचम लहराने के लिए अथक प्रयास में जुटे हैं।

देश-दुनिया और पॉलिटिक्स से जुड़ी ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और Twitter पर हमें फॉलो करें। साथ ही फोन पर खबरे पढ़ने व देखने के लिए Play Store पर हमारा एप्प Spasht Awaz डाउनलोड करें।

The post #HBDayAmitShah: कुछ इस अंदाज़ में दी पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई appeared first on Spasht Awaz.