X Close
X
8299323179

Serial murder: सीरियल मर्डर बना पुलिस के लिए चुनौती


Law-Order-e1673077441431-300x230.gif
Lucknow:रामसनेहीघाट (Serial murder Case) । कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत एक माह में ही दो महिलाओं की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। अभी तक पुलिस किसी पुख्ता सबूत तक नही पहुंची है। न ही अभी तक हत्यारे के बारे में कोई सुराग पुलिस को मिला है न ही हत्या करने के पीछे का मकसद ही पता चल पाया है। पिछले एक माह में ही दो महिलाओं की हत्या और हत्या करीब करीब एक जैसी ही मेल खाती हुई दिख रही है। यह सीरियल मर्डर पुलिस के लिए चुनौती बना है। वही जनता भी यह जानने के लिए बेताब है की इन बेकसूर महिलाओं की हत्या के पीछे कौन छिपा है। वही इन हत्याओं से क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। जो जनता से लगातार मिलता रहे व जनता को भी पता रहे की जो साहब हमारे क्षेत्र में तैनात है उनको जनता जानती पहचानती है। अच्छे अधिकारियों के लिए यह ब्लाइंड मर्डर चुनौती बन गया है और पुलिस को आज हत्यारे तक पहुंचने के लिए इनाम का सहारा लेना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा एक संदिग्ध का फोटो जारी कर उसके बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार का इनाम देने की घोसड़ा की है। काफी समय बाद क्षेत्र में कुछ घटनाए ऐसी हो रही है जिसमे पुलिस असहाय महसूस कर रही है। कुछ जिम्मेदार अधिकारी इधर उधर जनता के बीच जा कर जानकारी इकठ्ठा करने में लगे है। हो सकता है उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाए और निर्दोष महिलाओं की हत्या को अंजाम देने वाला कातिल पुलिस की गिरफ्त में हो। The post Serial murder: सीरियल मर्डर बना पुलिस के लिए चुनौती appeared first on Spasht Awaz Home.