बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘धाकड़’ काफी समय से चर्चा में है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में कंगना लीड रोल में नजर आयेंगी। फैंस इस फिल्म की रिलीज का काफी समय से इन्तजार कर रहे हैं, लेकिन अब जल्द ही उनका यह इन्तजार खत्म होने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म अगले साल 8 अप्रैल को रिलीज होगी।
Sohel Maklai: “Kangana has done a masterful job. It's the kind of cool, slick action film that will change the face of women-led action movies in Bollywood. It's entertainment galore and I hope people enjoy watching the film as much as we enjoyed making it.” #Dhaakad pic.twitter.com/qRo0lasWXl
— Kangana Ranaut Daily (@KanganaDaily) October 18, 2021
फिल्म में कंगना एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में होगी, जिसका नाम अग्नि होगा और वह एक्शन अवतार में नजर आयेंगी। वहीं फिल्म में कंगना के अलावा अभिनेता अर्जुन रामपाल विलेन रुद्रवीर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में हैं और फिल्म में रोहिणी नाम का किरदार निभाती नजर आयेंगी। फिल्म को सोहेल मकलई और दीपक मुकुट संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशक रजनीश घई हैं। ‘धाकड़’ 8 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी।
KANGANA: 'DHAAKAD' NEW RELEASE DATE… #Dhaakad – starring #KanganaRanaut, #ArjunRampal and #DivyaDutta – to release on 8 April 2022… Directed by Razneesh 'Razy' Ghai… Produced by Deepak Mukut and Sohel Maklai. pic.twitter.com/hqDkDkWcof
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 18, 2021
The post कंगना की फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट तय, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक appeared first on Spasht Awaz Home.
(SPASHT AWAZ)