धांसू ट्रेलर के बाद ‘पानीपत’ का पहला गाना ‘मर्द मराठा’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो
फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म पानीपत पहला गाना मर्द मराठा रिलीज हो गया है। पानीपत का यह गाना अ़र्जुन कपूर और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। इस गाने में कृति खूब डांस करती दिखाई दे रही है। बता दें कि यह गाना मराठा साम्राज्य के रखवालों की तारीफ करने वाला गाना है।
मर्द मराठा गाना मराठाओं की वीरता और योद्धाओं के त्याग, बलिदान और उपलब्धियों पर रोशनी डालता हैl जिन्होंने मराठा स्वराज्य के लिए अपना खून और पसीना बहाया था। वायरल हुआ वीडियो “मर्द मराठा गाने को गायक अजय, अतुल, कुणाल और सुदेश भोंसले ने अपनी आवाज से सजाया है।
तो गाने के लिरीक्स जावेद अख्तर के हैं।” देखें वीडियो आपको बता दें कि इस फिल्म के गाने में देशभक्ति की झलक दिखाई दे रही है। दर्शकों द्वारा फिल्म का पहला मर्द मराठा गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ देर पहले रिलीज हुए गाने ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरु कर दिया है।
गौरतलब है कि पानीपत आशुतोष गोवरिकर की एक मोटे बजट की पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी 14 जनवरी,1761 को पानीपत में हुई लड़ाई पर आधारित है, जो कि अब्दाली और मराठाओं के बीच लड़ी गई थी।
इस लड़ाई में मराठा साम्राज्य के काफी सैनिक मारे गए थे। फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा शासक सदाशिव राव भाऊ के किरदार में तो वहीं संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली का रोल करते हुए दिखाई देंगे।
देखें वीडियो पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है। इस फिल्म का सह-निर्माण भी आशुतोष गोवारिकर ने किया हैं (SPASHT AWAZ)