बहराइच: स्थानीय पुलिस व इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 42 वी वाहिनी के संयुक्त गश्ती टीम ने 118 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत एक करोड़ 18 लाख रुपए के साथ एक नेपाली अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक हरीश सिंह मय हमराह कांस्टेबल बीरेंद्र गुप्ता,कांस्टेबल प्रमोद वर्मा व रवि प्रकाश शर्मा के द्वारा देखभाल क्षेत्र रात्रि गश्त व तलाश आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के परिपेक्ष्य में मामूर थे कि एसएसबी गश्ती दल के निरीशक रमेश कुमार ग्वाल उपनिरीक्षक सिकंदर सिंह, मुख्य आरक्षी पवन कुमार सिंह,
सहायक आरक्षी अमरजीत कुमार,आरक्षी पवन कुमार यादव के साथ संयुक्त रुप से रात्रि गश्त चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु में गुड गुड डेयरी चौराहा कस्बा रूपईडीहा के पास से अभियुक्त रोशन धमाल पुत्र तिलक धमाल निकट निवासी नर्सिंग होम नेपालगंज बाके राष्ट्र नेपाल को 118 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ हिरासत में लिया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायलय सदर बहराइच रवाना किया गया।
The post बहराइच: 118 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार appeared first on Spasht Awaz.
(SPASHT AWAZ)