X Close
X
8299323179

भारत की अंतरिक्ष में लम्बी छलांग, साल 2030 में बनाएगा चंद्रमा की सतह पर बेस


Isro-250216

DRDO के पूर्व वैज्ञानिक और ब्रह्मोस मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले ए. शिवतनु पिल्लई ने दावा किया है कि भारत हीलियम-3 प्राप्त करने के लिए 10 साल में चंद्रमा की सतह पर एक बेस स्थापित करने में सक्षम हो जाएगा। पिल्लई ने कहा, ‘हीलियम-3 भविष्य की ऊर्जा का नया स्रोत है। हीलियम-3 एक गैर रेडियोसक्रिय पदार्थ है, जो यूरेनियम की तुलना में 100 गुना अधिक ऊर्जा पैदा कर सकता है।’

यह बातें डीडी न्यूज एक कार्यक्रम में कही है। पिल्लई ने कहा, ‘अंतरिक्ष कार्यक्रम में, हम उन चार देशों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रौद्योगिकी को लेकर महारत हासिल की है।’

उन्होंने कहा, ‘भारत बहुमूल्य हीलियम-3 के प्रचुर भंडार का प्रोसेस करने के लिए चंद्रमा पर एक फैक्ट्री स्थापित करने और उससे प्राप्त किए गए हीलियम-3 को पृथ्वी पर लाने में सक्षम हो जाएगा।’ पिल्लई ने कहा कि चंद्रमा पर भारत का बेस सौरमंडल में अन्य ग्रहों पर अभियानों के लिए भविष्य के प्रक्षेपणों का एक केंद्र बन जाएगा।

नागपुर पुलिस का ये कारनामा
नागपुर में लैंडर विक्रम का चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूटने पर महाराष्ट्र के शहर नागपुर की पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे पढ़कर लोग मुस्कुरा उठे। नागपुर पुलिस ने लिखा, ‘प्रिय विक्रम, कृपया जवाब दो, सिग्नल तोड़ने के लिए हम आपका चालान नहीं काटेंगे।’

The post भारत की अंतरिक्ष में लम्बी छलांग, साल 2030 में बनाएगा चंद्रमा की सतह पर बेस appeared first on Spasht Awaz.

(SPASHTAWAZ NEWS)