उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया, लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया श्री सुभाष मिश्र के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है-
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मिश्र हमारे अपने गृह जनपद उन्नाव से थे और पत्रकारिता जगत में उनकी बहुत ही ख्याति थी। उनके निधन से मीडिया जगत को हुई अपूर्णीय क्षति की भरपाई हो पाना कठिन है। श्री दीक्षित ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
The post यूपी: सीएम योगी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया appeared first on Spasht Awaz.
(SPASHT AWAZ)